फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सात तो दून एक्सप्रेस पांच घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सात तो दून एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
विज्ञापन

बाराबंकी। ठंडक शुरू होते ही कोहरे ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है और यह 5 से 7 घंटे तक लेट चल रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की समय सारिणी के मुताबिक सियाल्दह जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 9.15 पर आती है जो बृहस्पतिवार को 7 घंटे लेट चल रही है। जबकि देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का समय 9.17 बजे सुबह है यह भी पांच घंटे लेट चल रही है। दोपहर 1.45 बजे आने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम गोरखपुर एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री रेलवे स्टेशन पर बैठकर ही ट्रेनों के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें