फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मनमानी बरतने पर 19 ई रिक्शा सीज, 32 का चालान

Thu, 03 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रतिबंधित मार्गों पर अवैध तरह से फर्राटा भर रहे ई रिक्शा संचालन की धरपकड़ के लिए पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम का अभियान बुधवार को भी शहर में चला। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने व मनमानी बरतने पर 19 ई रिक्शा सीज करने के साथ 32 का चालान काटने की कार्रवाई हुई। टीम ने लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित चौपुला, रामनगर तिराहा और हाईवे को जोड़ने वाली रोड पर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला, सीओ आलोक कुमार, टीएसआई रामयतन यादव टीम के साथ लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित चौपुला पहुंच कर फर्राटा भर रहे ई रिक्शाओं की जांच करने लगे। इससे सूचना फैलते ई रिक्शा चालक दूसरे रास्ते से गुजरने लगे। इसकी जानकारी के बाद टीम के कुछ सदस्य रामनगर तिराहा और हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर पहुंच गए। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद हाईवे पर दौड़ते मिले ई रिक्शा को सीज कर चालक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।
नाबालिग दौड़ाता मिला ई-रिक्शा
चौपुला के समीप हाईवे पर फर्राटा भर रहे एक ई रिक्शा सवारियों से ओवरलोडेड था। जांच टीम ने जब इसे रोका तो उसमें आठ सवारी बैठी मिली। इतना ही नहीं इस ई रिक्शा को बिना लाइसेंस के एक नाबालिग दौड़ा रहा था। यह देख चेकिंग टीम भी दंग रह गई। टीम ने ई रिक्शा को सीज कर दिया।
विज्ञापन


सिलेंडर तो किसी को बना रखा था मालवाहक
चेकिंग के दौरान कोई ई रिक्शा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तो कई मालवाहक बने अन्य सामग्री ढोते मिले। हाईवे पर संचालन और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जांच टीम ने 19 ई रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें