फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती की ट्रक ने मारी टक्कर मौत, बाल बाल बचा मासूम बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत को मात दे बच निकला तीन माह का मासूम
विज्ञापन

- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता की मौत
- रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में घर से भिटरिया जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में जहां पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं उनका करीब 3 माह का पुत्र मौत को मात दे बाल-बाल बच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति की मौत ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। हादसे के समय युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार था।
मंगलवार की सुबह कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी असलम (28) अपनी पत्नी सायमा बानो (26) व करीब तीन माह के पुत्र को बाइक से लेकर भिटरिया जा रहा था। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के निकट एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं 3 माह का पुत्र भी चोटहिल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ब्रजेश तिवारी ने सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां पर महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल असलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था जहां असलम की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की कौन करेगा परवरिश
हादसे में मासूम बच्चे के माता-पिता दोनों की मौत हो गई इसके बाद अब कौन संभालेगा। असलम के परिवार में केवल तीन लोग ही थे जिसमें उसकी पत्नी व मासूम बच्चा शामिल है, इस हादसे में मासूम बच्चे की सर से माता-पिता का साया उठ गया है। अब मासूम की परवरिश कौन करेगा, यह सोचकर हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें