फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही अंदाज में देवा महोत्सव का हुआ अगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा आस्था का महाकुंभ देवा महोत्सव का शानदार आगाज
विज्ञापन


देवा (बाराबंकी)। जो रब है वही राम का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाने वाले हाजी वारिस अली शाह की धरती पर शुक्रवार को गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक देवा महोत्सव का शाही अंदाज में शानदार आगाज हुआ। जिलाधिकारी की पत्नी ने शेख मोहम्मद हसन गेट पर फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात गुब्बारे व शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर गंगा यमुनी तहजीब के इस महा-उत्सव का पारंपरिक अवलोकन किया।
रोशनी से जगमगाती मजार.. सजी दुकानें.. जगमग मेला परिसर.. उल्लास में डूबे लोग... गेरुएं रंग में रंगी धरती और लकदक करते शेख मोहम्मद हसन व एजाज रसूल द्वार पर डीएम की पत्नी शांति तिवारी ने 6 बजकर 21 मिनट पर जैसे ही फीता काटा, पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


इसी के साथ ही देवा महोत्सव का आगाज हो गया। पीएसी बैंड की सुमधुर धुन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के बीच पूरा अमला निर्धारित मार्गों से होता हुआ मेला समिति कार्यालय पहुंचा। बैंड-बाजे व संगीत की मधुर धुन व नगाड़ों की थापों के बीच कदमताल करते विशिष्टजन इस नायाब पल के साक्षी बने।

इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार सिंह, सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ आरएन सिंह, विधायक रामनरेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, बृजेश दीक्षित, मेला कमेटी के संयुक्त सचिव अताउर्रहमान किदवई, सदस्य चौधरी अताय वारिस, राय स्वरेश्वर बली, ईओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फरवाही लोकनृत्य की रही धूम
उद्घाटन स्थल पर लोकनृत्य फरवाही ने समां बांध दिया। छेदालाल यादव एंड पार्टी के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों के थिरकते कदम व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें