फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 1691 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, 114 रहे गैरहाजिर

Tue, 04 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में यूजी-पीजी की मिडटर्म परीक्षा में 1,691 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सोमवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई। मुख्य गेट पर तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग में प्रथम पाली में बीए पंचम सेमेस्टर की अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र, जंतु विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और बीए प्रथम सेमेस्टर की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में बीएससी पंचम सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र, बीए प्रथम सेमेस्टर गृहविज्ञान, बीए पंचम सेमेस्टर की शिक्षा शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परा स्नातक वर्ग में एमए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।
एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में जंतु विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र व एमएससी तृतीय सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। एमए प्रथम सेमेस्टर में इतिहास, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने सघन चेकिंग की। परीक्षा में 114 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें