फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्घ की मौत, बोरे में मिले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरे में मिले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

क्रासर
- शव लेकर चले गए थे परिवारीजन बाद में पीएम कराने पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दो दिन पूर्व बोरे में गंभीर हालत में मिले अज्ञात युवक को त्रिवेदीगंज से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। युवक ने इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे एक वृद्घ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद बिना बताए परिवारीजन शव लेकर चले गए। कुछ देर बाद वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर निवासी नंद किशोर (60) शुक्रवार दोपहर बाइक से असंद्रा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गए हुए थे। वहीं चौराहे पर पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक परिवारीजन बिना बताए शव लेकर चले गए। आधा घंटे बाद वापस लेकर आए तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं गुरुवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कान्हूपुर व रग्घापुरवा के बीच शारदा सहायक नहर पटरी के किनारे बोरे में एक युवक के शव होने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की सांस चलती देख सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा था। जहां चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर किया था। (32) वर्षीय अज्ञात युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें