धान की उठान में तेजी के निर्देश
- मंडी पहुंच एफसीआई सेंटर का देखा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। भारत सरकार से आई डिप्टी सेक्रेट्री फाइनेंस हेमलता जायसवाल ने सोमवार को एफसीआई गोदाम का निरीक्षण कर आन लाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एफसीआई द्वारा नवीन मंडी परिसर में खोले गए धान खरीद केंद्र को देखा यहां पर डंप धान की उठान में तेजी लाने के आदेश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
भारत सरकार से आई डिप्टी सेक्रेट्री फाइनेंस सबसे पहले देवा रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच के साथ ही उन्होंने आन लाइन प्रक्रिया की जानकारी ली। मौके पर मौजूद डिपो मैनेजर कुलदीप सिंह ने इस बाबत विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद धान खरीद की जानकारी ली और नवीन मंडी में एफसीआई द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्र की जांच की। यहां पर भारी मात्रा में डंप धान देख वह हैरान रह गई और अधिकारियों से पूछा खरीद के साथ ही इसकी उठान तेजी से कराई जाए जिससे क्रय केंद्र पर धान डंप न हो। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार सिंह, एफसीआई के एरिया मैनेजर अमित वर्मा, डिप्टी आरएमओ प्रभाकांत द्विवेदी, विनय कुमार, आलोक रंजन आदि मौजूद रहे।