फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद एक, तैनाती दो एडीपीआरओ की, वेतन पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
पद एक, तैनाती दो एडीपीआरओ की, वेतन पर संशय
विज्ञापन


बाराबंकी। शासन द्वारा जिले में दो अपर जिला पंचायत राज अधिकारियों की तैनाती कर दिए जाने से अब प्रभारी डीपीआरओ का वेतन निकालने पर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि इनके वेतन निकालने के लिए दूसरे जिले का सहारा लेने की तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ पद पर एडीपीआरओ टेक्निकल श्रेणी के अधिकारी की तैनाती के कारण पहले ही निदेशालय ने इन्हें वित्तीय पावर नही दिया है। शासन द्वारा एक ही श्रेणी के दो अधिकारियों की तैनाती किए जाने की चर्चा जोरों पर हैं।
शासन ने कुछ दिनों पहले यहां तैनात रहे डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर का तबादला गोरखपुर कर दिया था। जिसके बाद यहां का जिम्मा बस्ती से तबादला होकर आए एडीपीआरओ टेक्निकल अविनाश कुशवाहा को प्रभारी डीपीआरओ के पद पर तैनात किया है। प्रभारी के रुप में डीपीआरओ के पद तैनात किए गए अविनाश कुशवाहा का वेतन जिले से नही निकल सकेगा। क्योंकि जिले में एडीपीआरओ का एक ही पद स्वीकृत है। जबकि यहां दो एडीपीआरओ की तैनाती शासन द्वारा कर दी गई है। पहले से ही एडीपीआरओ के पद जेके गौंड यहां तैनात हैं। ऐसे में प्रभारी डीपीआरओ का वेतन किस जिले से निकाला जाए, इसके लिए माथापच्ची की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिले में एडीपीआरओ का एक ही पद स्वीकृत है। लेकिन यहां दो एडीपीआरओ की तैनाती शासन द्वारा की गई है। जिस जिले में पद खाली होगा। उसे जिले से संबद्ध कराकर प्रभारी डीपीआरओ का वेतन निकाला जाएगा। निदेशालय से संस्तुति के बाद इसकी कार्यवाही की जाएगी।
- डॉ.राम प्रकाश, प्रभारी वित्तीय अधिकारी, पंचायती राज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें