फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 स्थानों पर मिला लार्वा नोटिस सिर्फ 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
79 स्थानों पर मिला लार्वा, नोटिस सिर्फ 23 को
विज्ञापन


बाराबंकी। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग कराकर लोगों को भी इसके बचाव व रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जलभराव वाले जिन स्थानों पर मच्छरों के लार्वा मिले हैं, उनमें सभी को नोटिस जारी किया जाना था। लेकिन हालत यह है कि 79 स्थानों पर लार्वा मिला चुका है, मगर केवल 23 को ही नोटिस जारी किया गया है।
जिले में एक माह में जलभराव वाले 331 स्थानों पर की गई जांच में 79 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिल चुका है। सबसे ज्यादा लखपेड़ाबाग मच्छरों से प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर स्कूलों की संख्या काफी ज्यादा है और यहां पर गमलों में भरेे पानी व कबाड़ में सबसे ज्यादा लार्वा पाया गया है। जलभराव होने वाले 23 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें गोविंद इंडस्ट्रीज, कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर, बीएसएनएल कार्यालय, शहर कोतवाली, गांधी आश्रम आदि प्रमुख हैं। जबकि जिलाधिकारी आवास व तहसील कार्यालय में भी भारी मात्रा में लार्वा मिला था। नोटिस जारी करने में भी विभाग द्वारा औपचारिकताएं निभाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि नगर पालिका के 24 वार्डों में जलभराव वाले स्थानों पर नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, नगर पालिका ईओ संगीता कुमारी का कहना है कि पूरे शहर में फागिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सफाई नायक के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
331 जलभराव वाले स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 79 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला है। सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ 23 को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सीएचसी स्तर पर भी कार्य किए जा रहे हैं।
- डॉ. रमेश चंद्र, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें