फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा में शुरू हुई काउंसलिंग, सामान्य वर्ग में हुए 77 एडमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेस्मा में शुरू हुई काउंसलिंग
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर के जनेस्मा कॉलेज में मंगलवार को सामान्य वर्ग की काउंसलिंग हुई, जिसमें 77 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। बीए में प्रवेश के लिए साढे आठ सौ छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। कॉलेज प्रशासन ने तीन सौ छात्रों की पहली सूची ऑनलाइन जारी की थी। पहली सूची में शामिल सामान्य वर्ग में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई।
जनेस्मा कॉलेज मेें सामान्य वर्ग की तीन सौ सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह काउंसलिंग कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही। बालिका वर्ग में 150 के सापेक्ष 57 छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। वहीं बालक वर्ग में 150 के सापेक्ष 20 छात्रों ने ही काउंसलिंग कराई। बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होने के कारण छात्र प्रवेश लेने से कतरा रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य रामशंकर यादव ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन


इंसेट
ओबीसी, एससी, एसटी की काउंसलिंग आज
बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की काउंसलिंग सुबह दस से दो बजे तक होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन सौ छात्रों की दूसरी सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स-
चल रही प्रवेश प्रक्रिया
मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में बीए व बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में बीए में 960 सीटों के सापेक्ष दो सौ पांच छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। बीएससी में 640 के सापेक्ष दो सौ बारह छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज की प्राचार्या ऊषा चौधरी ने बताया कि प्रवेश समिति का गठन किया गया है। प्रवेश द्वारा समिति काउंसलिंग के जरिए एडमीशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें