फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकसी का विरोध करने पर शोहदों ने किया जानलेवा हमला,, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। धान रोपाई कर रही किशोरियों से छींटाकशी कर रहे शोहदों का भाई ने विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई। दो समुदाय के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना पर 100 डायल पुलिस व दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंच हालात को नियंत्रण में किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनें गुरुवार को खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान बगल के खेत में मौजूद नौशाद व शमशाद किशोरियों से छींटाकसी करने लगे। जिससे तंग आकर दोनों बहनें खेत के दूसरे तरफ धान रोपने लगी। मगर, शोहदे उधर भी पहुंच गये और अपशब्दों के साथ फिर छींटाकसी पर उतारू हो गए। जिसकी शिकायत लड़कियों ने अपने भाई से की। जिस पर भाई ने काम बंद करके बहनों को साथ लेकर घर की ओर चल दिया। उसके बाद भी शोहदे हरकतों से बाज नही आए। और जोर-जोर से गाली देने लगे जिसका विरोध किशोरियों के भाई ने किया तो दोनों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक को कई गंभीर चोटें आई। सूचना पर 100 पुलिस व दरियाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मथुरानगर पर भेज दिया। जहां से उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। मगर, दरियाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने हालात को संभाला। मगर, दोनों आरोपी युवक भाग निकले। पुलिस ने आरोपी युवकों के परिवार के शेरअली व कुरवान अली को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवा कांत का कहना है मामला छींटाकसी का है। दो लोगों को पकड़ा गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें