बाराबंकी। सुबह से आंख मिचौली कर रहे बादल दोपहर बाद बरसे । तो कोचिंग आए बच्चों ने बारिश में भीग कर मस्ती की। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद बुधवार को सुबह से ही बादलों के बदलते रंग के बाद जब बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिनों से बारिश के चलते लोग घरों से निकले। जिसके बाद बाजारों व पार्को में काफी रौनक रही। मगर, बारिश से जलभराव की समस्या और बढ़ गई। शहर के डीएबी कालेज के बगल से जाने वाले मार्ग पर व बडेल चौराहे के पास कीचड़ होने से लोगों को काफी दिक्कते हुई। वहीं नाका सतरिख से धनोखर तक के निर्माणाधीन मार्ग को लेकर भी लोग परेशान हुए।