बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी वालीबाल पुरुष प्रतियोगिता में बुधवार को कई मैच खेले गए।
बुधवार को पहला मैच एमडी क्लब हरियाणा व एसएआई रायबरेली के बीच मध्य खेला गया। अपने शानदार खेल से एसएआई की टीम ने विपक्षी टीम को 25-22, 25-21 और 25-21 से पराजित किया। दूसरा मैच एनईआर गोरखपुर व उत्तर प्रदेश पुलिस के मध्य खेला गया। समाचार लिखे जाने तक एनईआर की टीम 25-19, 25-20 और 10-6 की बढ़त बनाये रही।
तीसरा मैच एचएसआईडीसी हरियाणा एसएसबी लखनऊ तथा चौथा मैच बीईजी रुड़की और संयुक्त छात्रावास के बीच देररात मैच खेला गया। मैच देखने के लिए खेलप्रेमी देररात तक मौजूद रहे। बुधवार को मैच का उद्घाटन बालीबाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम द्वारा किया गया।