बाराबंकी। जिले में सात लॉ कॉलेज के करीब 38 सौ परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने जिले के पांच कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया। जनेस्मा में परीक्षा के दौरान हंगामा व तोड़फोड़ को लेेकर विश्वविद्यालय के लिए नकल विहीन परीक्षा कराना चुनौती बना था। ऐसे में नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर निरंतर प्रयासरत कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय की चार सचल दल की टीमें लगाई।
बुधवार की परीक्षा में सबसे अधिक 23 नकलची सिटी लॉ कॉलेज, टीआरसी लॉ कॉलेज में 19, सांई लॉ कॉलेज में सात व अवध लॉ कॉलेज में एक नकलची पकड़ा गए। नकल करते पकड़ गए परीक्षार्थियों पर कार्रवाई कर इन्हे परीक्षा डिबार कर दिया गया। बुधवार को सचल दल की टीमे परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो यहां पर काफी नकल होती मिली। ऐसे में विश्वविद्यालय से प्रशासन से बात कर यह टीमों ने उसी विद्यालय में डेरा डाला दिया। पूरे परीक्षा के समय जमी रही इन टीमों ने 50 नकलची पकड़े।