फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में धरे गए तेरह डकैत व दो सराफ, लाखों के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में ताबड़तोड़ डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में तेरह डकैत पकड़े गए हैं। इनके पास से सात तमंचा, कारतूस व लाखों कीमत के सोने व चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन



बदमाश सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी जिले के निवासी हैं। इसमें लखनऊ के चिनहट निवासी दो सराफ शामिल हैं, जिनके द्वारा डकैती का लूट का सामान खरीदा जाता था। जबकि इस गिरोह के नौ डकैत भाग निकले।



एसपी डॉ. सतीश कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मरकामऊ के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश धनेश पासी निवासी ग्राम पासिनपुरवा मजरे दहला व सुरेश पासी निवासी ग्राम रंजीतपुर गोड़ैचा जिला सीतापुर को गिररफ्तार किया।
विज्ञापन



इसके अलावा सीतापुर के ही निवासी बदमाश भागी उर्फ पंकज निवासी ग्राम टेकुआ, उदयराज, इंदल दोनों निवासी ग्राम पासिनपुरवा, चंदू निवासी ग्राम मगदापुर, इंद्रेश निवासी ग्राम चंदौली, रंगीलाल निवासी ग्राम पैगरवा, भजनलाल निवासी ग्राम सादीपुर मजरा पैतेपुर, राजेश लोनिया निवासी ग्राम सीताराम पुरवा को धर दबोचा। इसके अलावा सर्वजीत निवासी ग्राम बरौलिया कोतवाली बदोसराय बाराबंकी, अवधराम व रामकिशोर दोनों निवासी ग्राम धौखरिया थाना रामनगर को भी गिरफ्तार किया है।



इन डकैतों ने डकैती व लूट के जो जेवरात बेचे थे उसे खरीदने के आरोप में दो सगे भाई सराफ संजय वर्मा व संगम वर्मा निवासी चिनहट बाजार, संगम ज्वेलर्स लखनऊ को भी दबोचा गया है। जबकि इस गिरोह में शामिल नौ अन्य आरोपी रामू, कुरबान, मोहित, ओमकार, दिलीप, सुरेश वर्मा, भवन लाल, जुबेर व पिंटू फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि इन सभी बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ इनका गैंग पंजीकृत किया जाएगा, जिससे जेल से छूटने के बाद यह दूसरी वारदात न कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें