फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी से दुकानें बंद कर भागे व्यापारी गल्ला मंडी में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी से दुकानें बंद कर भागे
विज्ञापन

व्यापारी, गल्ला मंडी में सन्नाटा

- प्राथमिक विद्यालय से भरा गया तहरी का नमूना

फोटो- 17 से 19 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सतरिख नाका स्थित गल्ला मंडी पर जब छापा मारा तो हड़कंप मच गया। घबराए व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते मंडी में सन्नाटा फैल गया। जांच टीम ने दौरान दो दुकानों से सरसों के तेल का नूमना भरकर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा एक विद्यालय से तहरी समेत पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, एसडी तिवारी ने पवन वर्मा, शिवकुमार और महेंद्र के साथ नाका सतरिख स्थित गल्ला मंडी में छापा मारा। अधिकारियों की टीम को मंडी में देख एक-एक कर व्यापारी शटर गिराकर भागने लगे। देखते ही देखते मंडी में सन्नाटा छा गया। जिस पर टीम केवल दो दुकानों आनंद गुप्ता और हैदर के यहां से सरसों तेल का ही नमूना भर सकी। दुकानें बंद हो जाने की वजह से टीम और कोई नमूना नहीं भर सकी। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा और व्यापारी एक दूसरे से मोबाइल पर टीम की लोकेशन लेते रहे। टीम के जाने के बाद जाकर मंडी में दुकानें खुली। इसके अलावा टीम ने बंगलाबाजार स्थित वर्मा किराना स्टोर से कत्था और शुगर मिल के निकट संतोष कुमार से मिश्रित दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
जिलाधिकारी के आदेश के बाद नाका सतरिख स्थित गल्ला मंडी में टीम निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान दो दुकानों से सरसों तेल का नमूना भरा गया है। ज्यादातर दुकानें बंद थी इसलिए और नमूने नहीं भरे जा सके। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।
- मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें