डीपीआरओ ने पकड़ी हैंडपंपों की रिपेयरिंग में धांधली
क्रासर
खड़ंजा निर्माण की जांच में खुलासा
फोटो- 50 पी
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने चिलूला गांव पहुंच कर खड़ंजा निर्माण में धांधली की जांच की। एक खंड़जा का भुगतान दो बार किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जांच के दौरान इंडियामार्का हैंडपंपों की रिपेयरिंग में भी धांधली पाई गई है।
बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने विकास खंड त्रिवेदीगंज की सहावर ग्राम पंचायत में चिलूला गांव के विकास कार्य का निरीक्षण किया। गांव के जगत बहादुर सिंह ने बीती दो अप्रैल को पांच खड़ंजा व 81 नलों के मरम्मत में धांधली की शिकायत की थी। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2016-17 व 17- 18 में एक ही खडंजा का दो बार पुनर्निमाण दर्शाकर सरकारी धन हड़पा गया है। डीपीआरओ ने पीडब्लूडी के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत फतेहपुर प्रदीप कुमार व निंदूरा आद्याप्रसाद मौर्या के साथ गांव पहुंचकर खडजा मार्ग के गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान रिपेयर दर्शाए गए 81 हैंडपंपों में मौके पर 61 ही दिखाए जा सके हैं। डीपीआरओ ने कहा अभिलेखों की जांच कर दोबारा मौके पर निरीक्षण के बाद ही किसी परिणाम पर पहुंचा जा सकता है। उन्होने कहा जांच में धांधली पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।