फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को पीएम से रूबरू होने का मिलेगा सौभाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम से रूबरू होंगे सौभाग्य योजना के लाभार्थी
विज्ञापन

क्रासर

-एनआईसी कक्ष में आज होगी पीएम की वीसी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह नौ बजे सौभाग्य योजना के लाभार्थियों सीधे रूबरू होंगे। वह लाभार्थियों से योजना को लेकर घरों में कितनी बिजली पहुंची, कितना फायदा हुआ, बच्चों की पढ़ाई में कितना लाभ मिल रहा है, आदि सवाल पूछेंगे। पीएम की वीसी को लेकर विभाग को मिले निर्देश के बाद देवा ब्लॉक के रसूलपुर व सिद्धौर ब्लॉक के दस-दस लाभार्थियों को चिंहित किया गया है। इनमें रसूलपुर के दिनेश चंद्र, दिवाकर, राजकमल, राजेश कुमार, पप्पू, सूर्य प्रकाश सिंह, राजकरन, रूपचंद्र, राजेश कुमार वर्मा, राधे लाल व मीरानगर गांव के राम मिलन, राधेश्याम, कमलेश, सत्य बहादुर, रामचंद्र, संतराम, रामफेर, राम मनन, अमरनाथ, राम किशोर आदि लाभार्थी शामिल होंगे जो पीएम की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी कक्ष में मौजूद रहेंगे। पीएम से बात करने की सूचना पर लाभार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि पीएम की वीसी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र, सत्येंद्र पांडेय के माध्यम से लाभार्थियों को निर्धारित समय पर एनआईसी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें