फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने सता नहीं संघर्ष की चुनी राह:-गोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता नहीं, चंद्रशेखर ने चुनी
विज्ञापन

थी संघर्ष की राह : गोप

क्रासर

-पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
फोटो:- 19 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अनिल यादव ने किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गोप ने स्व. चंद्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने सत्ता नहीं संघर्ष की राह चुनी। वह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक भी थे। जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने कहा कि यह चंद्रशेखर का व्यक्तित्व था जिन्होंने सत्ता को लात मारकर जनता के लिए संघर्ष का रास्ता चुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह, पउवा यादव, आशीष सिंह आर्यन, हिमांशु यादव, मानसी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा की नीतियों के विरोधी थे चंद्रशेखर
सपा के प्रांतीय नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता सहजराम पटेल की अध्यक्षता में भी शहर के पटेल सदन में पूर्व प्रधानमंत्री पुण्यतिथि मनाई गई। पटेल ने कहा कि चंद्रशेखर भाजपा की विघटनकारी नीतियों के धुर विरोधी थे। कार्यक्रम का संचालन सपा सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी व अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर मो. सबाह, रिजवान संजय, सुभाष, सतीश, वीरेंद्र, उत्तम, इरफान आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें