संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला डॉक्टर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कलकत्ता निवासी एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। युवक डॉ बंगाली के नाम से निजी क्लीनिक चला रहा था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू किया है।
कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव के चौराहे पर स्थित एक मकान में पिंटू वैद्य(28) निवासी उत्तर सपरवा कोलकत्ता जो यहां डॉ. बंगाली के नाम से अपना क्लीनिक चलाता था का शव कमरे के अंदर रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब देखा कि कमरे में शटर आधी खुली है लेकिन कोई निकल नहीं रहा तो शटर उठाने पर इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने के मामा सुदामा को दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मामा ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी रावत का कहना है मामला आत्महत्या का लग रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।