बाराबंकी। सेल्फी से कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू होने के बाद इनकी आदत में सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन द्वारा सिर्फ एक दिन का वेतन रोकने की मामूली कार्रवाई होने से इन लापरवाह कर्मचारियों में भय नहीं दिख रहा है। बुधवार को भी सेल्फी से दर्ज कराई गई उपस्थिति में 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। इनका भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतिदिन सेल्फी से हाजिरी की मॉनीटरिंग को लेकर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में निगरानी सेल गठित है। यहां प्रतिदिन कार्यालय अध्यक्ष उपस्थिति पंजिका की फोटो खींच कर सेल को भेजी जाती है। बुधवार को बनाई गई रिपोर्ट में 13 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इसमें प्रतिदिन गैर हाजिर होने वाले सहकारिता विभाग के विनय मिश्रा, समाज कल्याण के शिवम सिंह, लघु सिंचाई के राजू गौतम, बंकी ब्लॉक के बलबीर सिंह, जिला विकास कार्यालय की अर्शिया कार्यालय नहीं आए।
वहीं बुधवार को हैदरगढ़ ब्लॉक में बीरेंद्र प्रताप वर्मा तकनीकी सहायक, नगर पंचायत सतरिख के सफाई कर्मचारी हरीश कुमार, सूरतगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, सिद्धौर से सचिव पुनीत कुमार, रामनगर से शालिनी प्रकाश, रवींद्र कुमार मौर्य, विशंभर, बनीकोडर के आलोक कुमार आदि गैर हाजिर रहे। इन सभी कर्मचारियों से सीडीओ एकता सिंह ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है और अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। संवाद