फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में प्रयोग
विज्ञापन

हो रही घटिया सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
इसरौली (बाराबंकी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसारा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि शौचालय निर्माण में घटिया समाग्री का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है जिससे यहां के ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

बताते चले कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसारा में गांव को ओडीएफ घोषित करने के लिए तमाम शौचालयों का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा मानक के विपरीत कराया जा रहा है। शौचालय में पीली ईंट लगाकर निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार, सतीश कुमार, आनन्द तिवारी, विजय, पप्पू तिवारी, राम स्वरूप, नन्दू तिवारी, भानू, सदानन्द, दीप नारायण आदि का आरोप है कि जिस तरह शौचालयों के निर्माण में मसाले बालू का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है उससे यह कुछ ही दिनों में ढह जाएंगे। गांव में ऐसे पात्र लोग है जो पात्र होने के बाद भी उन्हें शौचालय का आवंटन नही किया गया। इस संबंध बीडीओ विजयंत सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण मानक के विपरीत हो रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें