तरसा रहे बादल, झुलसा रही धूप
क्रासर
- बिजली कटौती में भी नहीं हो रहा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-54पी
बाराबंकी। सुबह से ही तेज धूप व पुरवा से बढ़ी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे। घर बाहर निकलते ही धूप झुलसा रही है। वहीं राहगीर छांव की तलाश करते रहे। हालांकि पारा कुछ लुढ़का पर पुरवा हवा से बढ़ी उमस भरी गर्मी के सितम में कोई कमी नहीं आई।
बुधवार की सुबह से तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी मानो आसमान से आग की बारिश होने का अहसास करा रही थी। ऐसे मेें दिन भर लोग पसीने-पसीने दिखे। भीषण गर्मी से बाहर निकले लोगों केे गले तक सूख गए। ऐसे में पेयजल व ठंडे पानी से लोगों की प्यास तब राहत में दिखे। गर्म इतनी की कुलर पंखे तक गर्म हवा फेंकने लगे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे व कार्यालय में काम करने वाली कर्मचारी तक उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। दोपहर में तो बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
उधर दूसरी ओर शहर में अघोषित बिजली कटौती में भी सुधार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार की रात व बुधवार को दिन में कई बार बिजली कटौती की गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लो वोल्टेज ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा।