छात्र उपस्थिति कम होने पर डीआईओएस नाराज
बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने बुधवार को देवा क्षेत्र के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों की कम उपस्थिति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे डीआईओएस देवा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां प्रार्थना सभा में उन्होंने बच्चों व शिक्षकों को साफ-सफाई के बारे में बताया। उसके बाद किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व वारिस इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस के निरीक्षण से अन्य स्कूलों में हड़कंप मच गया। जिन स्कूलों को निरीक्षण किया गया उनमें छात्र संख्या कम मिलने पर डीआईओएस ने इसे सुधारने के निर्देश दिए।