फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में गायब मिले 12अफसर, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में गायब
विज्ञापन

मिले 12 अफसरों को नोटिस

क्रासर


- मुख्यमंत्री की मंशा को तार-तार करने में जुटे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिले के जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को तार-तार करने में लगे हुए हैं। सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतों के सुनने के निर्देश के बाद भी अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को डीएम उदयभानु त्रिपाठी द्वारा विकास भवन का किए गए औचक निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई। निरीक्षण में दर्जन भर जिम्मेदार अफसर गायब मिले। सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को डीएम उदयभानु त्रिपाठी सुबह नौ बजकर दस मिनट पर विकास भवन पहुंचे। जहां उन्होंने एक-एक करके तीन तलों में स्थित 22 विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के दौरान सिर्फ सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी व डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश ही अपने-अपने कार्यालय में मौजूद मिले। जबकि अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कुसियां खाली पड़ी दिखी। डीएम के निरीक्षण को लेकर विकास भवन में हड़कंप मच गया। डीएम ने गायब मिले अधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बाक्स
यह अफसर मिले गायब
निरीक्षण के दौरान गायब मिले अधिकारियों में विकलांग कल्याण, कृषि अधिकारी, ग्रामोद्योग , पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण विकास, नेडा, अल्पसंख्यक, उद्यान, लघु सिंचाई, डीपीआरओ, डूडा आदि विभागों के जिम्मेदार अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन

बाक्स
अफसरों के गायब रहने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें एक दर्जन अधिकारी गायब मिले हैं। इन सभी को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
उदयभानु त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें