आयकर आयुक्त ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं
-आयकर जागरूकता शिविर का आयोजन
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । आयकर जागरूकता शिविर में प्रधान आयकर आयुक्त ने व्यापारियों से समस्या सुनकर समाधान पर चर्चा की। आयकर विवरणी समय से जमाकर देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की है।
गुुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयकर जागरूकता शिविर का आयोजन कर व्यापार की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान आयकर आयुक्त संजय मिश्र ने कहा व्यापारी समय से आयकर विवरणी दखिल करें। सरकार ने जटिलताओं को कम करने के प्रयास में सभी विवरण आनलाइन किए जाने का निश्चय किया है। व्यापारियों ने कहा आयकर विवरणी दखिल करने में प्रयोग की जाने वाली इंग्लिश भाषा को हिंदी में किया जाए। व्यापार कर बैंक में जमा हो जाता है लेकिन आयकर हैदरगढ़ के बैंकों में जमा नहीं होने से व्यापारियों को बाराबंकी जाने में परेशानी होती है। संयुक्त आयकर आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ अजय कुमार, आयकर अधिकारी अनिंद्रा चौधरी, एसके सिंह, आयकर निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद व व्यापारी राजकुमार अग्रवाल, शिवकुमार चतुर्वेदी, जनार्दन शुक्ला, शिवकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।