फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार, कानून गो, लेखपाल समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिला की जमीन की वरासत में हेरफेर करने के मामले में जिले में तैनात रहे एक नायब तहसीलदार व, लेखपाल और कानूनगो समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के सराय परसंडा गांव निवासी रमावती पत्नी स्वर्गीय रामलखन की तहरीर पर शहर कोतवाली में जिले में तैनात रहे देवा के नायब तहसीलदार संजय यादव, रजिस्ट्रार कानून गौरीशंकर, लेखपाल दिनेश चंद्र श्रीवास्तव समेत नौमीलाल, धनीराम, रोशनलाल, जशोदा देवी निवासी सरायं परसंडा के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि अपने पति की मौत के बाद अप्रैल 2016 में उसने जमीन की वरासत के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल की मदद से मेरे परिवार के लोगों के नाम हमारी जमीन की वरासत कर दी गई। आरोप है कि इस बारे में 28 अगस्त 2016 को पता लगने पर मामले की शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह मुकदमा बुधवार की रात दर्ज किया है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें