फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनखा माइनर कटी, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरबाद (बाराबंकी)। विभागीय देखरेख के अभाव में शुक्रवार भोर अनखा माइनर कट गई। जिससे सदरुद्दीनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। तेज बहाव के कारण पानी गांव में पहुंच गया और करीब दस लोगों के घरों मे पानी भरने लगा। शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार भोर करीब चार बजे अनखा माइनर करीब दो मीटर कट गई। जिससे नजदीक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। दोनों स्कूलों में लबालब पानी भरा होने कारण स्कूल बंद करना पड़ा। कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे और पानी भरा देख वापस लौट गए। तेज बहाव के कारण गांव मेें पानी भर गया। गांव के शफीक, गुलाम दस्तगीर, शकील मनिहार, मुशीर, अब्दुल खालिद, आमीन समेत करीब दस लोगों के घरों में पानी घुस गया। गांव में पानी भरने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनखा माइनर की पटरी कई जगह से खराब है। कई सालों से अनुरक्षण कार्य भी नहीं हुआ जिससे माइनर की पटरी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर कटान को पाटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। शिकायत के बाद भी शाम तक विभागीयकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
माइनर कटने की जानकारी नहीं हो पाई है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर कटान की पटाई कराई जाएगी। आगामी क्लोजर में इस माइनर की सफाई कराई जाएगी और इससे निकलने वाली सिल्ट से पटरी को भी दुरुस्त कराया जाएगा। -मनोज कुमार, अवर अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें