सांसद ने दी केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी
- सांसद ने घरकुइयां में लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं
फोटो- 47, 48 पी
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। चुनाव नजदीक आने पर जनता को ठगने वाले खुद को जनसेवक बताकर वोट के ठेकेेदार बन जाते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने घरकुंइया गांव की चौपाल में यह बात कहीं।
सोमवार शाम को सांसद प्रियंका सिंह रावत ने घरकुइंया गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ दिलाएं। योगी की सरकार ने सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह आदि पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, भगवंत लाल रावत, राजकुमार सिंह, संजय रावत, माताबदल व विजय सिंह आदि मौजूद रहे।