फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नासूर बनी अतिक्रमण व जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नासूर बनी अतिक्रमण और जाम की समस्या
विज्ञापन

क्रासर
- फुटपाथ ही नहीं सड़क तक काबिज हैं दुकानदार
- मुख्य बाजार से लेकर मेनरोड तक फैला अतिक्रमण
फोटो- 18, 19, 20 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर की मुख्य बाजार में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। अतिक्रमण के चलते सड़कें सकरी हो चुकी हैं। बाजार में टैंपो, रिक्शा व भारी वाहन से अक्सर जाम लगता है। लेकिन इसके बावजूद अफसर इसके प्रति गंभीरता से काम नहीं कर रहे है।
शहर के मुख्य बाजार में व्याप्त अतिक्रमण व जाम के नासूर से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सही इंतजाम न होने से यह दिक्कत लगातार बढ़ती ही जा रही है। मुख्य बाजार निबलेट से लेकर धनोखर व घंटाघर रोड पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। दुकान का सामान सड़कों तक लगाने से सड़क सकरी हो गई है। शहर के अंदर नाका चौराहा से धनोखर जाने वाला मार्ग पर वाहनों का आवागमन होता है। बीच रोड में माल की लोडिंग व अनलोडिंग व सड़क किनारे ठेला आदि की दुकाने लगने से अक्सर जाम लगता है। धनोखर से घंटाघर जाने वाले मार्ग में दो, चार पहिया से लगने वाले जाम के कारण पैदल निकलना भी आसान नहीं है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगरपालिका परिषद द्वारा महज औपचारिकता ही निभाई गई। तीन दिन अभियान चलने के बाद बंद हो गया। मुख्य बाजार में सर्वाधिक अतिक्रमण है लेकिन यहां पर अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया गया जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

बाक्स-
चौराहों पर नहीं लगे ट्रैफिक सिग्नल
शहर में न तो किसी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं और न ही जेब्रा लाइन बनी है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की हीलाहवाली से जाम लग जाता है। स्कूल की छुट्टी के समय देवा तिराहा, लखपेड़ाबाग व कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग में अक्सर जाम लगता है।
बाक्स-
पुलिस की सांठगांठ से बेरोकटोक सवारी ढो रहे टैंपो प्रदूषण के साथ जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। टैंपो चालकों की मनमानी इस कदर है कि सवारी के लिए बीच सड़क में ही टैंपो रोक सवारी भरने लगते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। नाका चौराहा, जिला अस्पताल के पास, जमुरिहा नाला के समीप फुटपाथ ही नहीं सड़क तक खड़े वाहन जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और फुटपाथ को खाली कराया जाएगा। साथ ही जिन दुकानदारों ने आगे सड़क तक टिन शेड आदि लगा रखी है, हटाई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा काबिज पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संगीता कुमारी, ईओ नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें