फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन अध्यक्ष पद समेत हुए 16 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद समेत हुए 16 नामांकन
विज्ञापन

बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को हुए नामांकन में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दो तो बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन शामिल है। जबकि नगर पालिका परिषद के सदस्य पद पर दो, बंकी नगर पंचायत के सदस्य पद पर नौ व फतेहपुर तथा बेलहरा नगर पंचायत के सदस्य पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ नामांकन स्थलों का दौरा कर नामांकन प्रक्रिया का हालचाल लेते रहे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन रविवार को जिले की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन का भी श्री गणेश हो गया। अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भर कर जीत का दावा किया। इनमें प्रत्याशी ज्योतिमा श्रीवास्तव व जरीना शामिल हैं। जबकि बंकी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के लिए हुए नामांकनों में बंकी नगर पंचायत से नौ तो नगर पालिका परिषद से दो प्रत्याशियों ने सदस्य पदों के लिए पर्चा भरा। इसी प्रकार फतेहपुर और बेलहरा नगर पंचायतों से भी एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस प्रकार रविवार को अवकाश के दिन हुए नामांकनों में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 13 नामांकनों समेत कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिले में अब नामांकनों की कुल संख्या 30 हो गई हैं। इनमें अब तक अध्यक्ष पद के पांच और सदस्य पद के 25 नामांकन शामिल हैं। पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पदों के लिए 12 नामांकन भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें