फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन करोड़ से बनेंगी शहर की 11 सड़कें

Fri, 25 Oct 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज की तमाम प्रमुख डामर सड़कें पिछले काफी समय से बदहाली से जूझ रही हैं। शहर में देवा रोड बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, छाया चौराहा, नेबलेट से कोतवाली जाने वाली कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से यहां केवल बारिश के मौसम के बाद मरम्मत के नाम पर गड्ढों में डामर व गिट्टी डालकर भर दिया जाता था जो कुछ ही दिनों में फिर से उखड़ जाती हैं। ऐसे में इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बीते दिनों हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में भी सड़कों का मुद्दा गूंजा था जिसके बाद सड़कों के निर्माण की कवायद शुरू की गई थी। नगर पालिका की ओर से तीन करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। जल्द ही इसका टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों का होगा निर्माण
- नेबलेट तिराहा से छाया चौराहा तक।
- छाया चौराहा से देवा रोड चौराहा।
- नेबलेट तिराहा से कोतवाली तक।
- देवा रोड चौराहा से पुलिस लाइन होते हुए रेलवे स्टेशन तक।
- पुलिस लाइन चौराहा से जनेस्मा होते हुए देवा रोड बस स्टैंड तक।
- पुलिस लाइन चौराहा से सिंचाई विभाग तक।
- छाया चौराहा से पूर्व मंत्री आवास जाने वाला मार्ग।
-लोक निर्माण विभाग खंड तीन कार्यालय से ईओ आवास होते हुए गुरुद्वारा तक।
- छाया चौराहा से राजकमल रोड होते हुए नागेश्वरनाथ मंदिर तक।
- सट्टी बाजार से अंबे माता मंदिर तक।
- पल्हरी से राज राजेश्वरी पाठशाला तक।


निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार
शहर की कई मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- संजय कुमार शुक्ला, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें