फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला पुरुष अस्पताल को मंडल में पहला स्थान

Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कायाकल्प अवार्ड में जिला पुरुष अस्पताल को प्रदेश में सातवां और मंडल में पहला स्थान मिला है। कायाकल्प की टीम समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करती है और अपनी रिपोर्ट इंडियन हेल्थ ऑटो रिसर्च संस्थान को देती है। इसके बाद संस्थान अपने अध्ययन के बाद अस्पतालों को श्रेणीवार अवार्ड के लिए चयनित करता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसका पूरा प्रयास रहता है। इसके लिए सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कायाकल्प की टीमें अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल करती हैं और अपनी रिपोर्ट इंडियन हेल्थ ऑटो रिसर्च संस्थान को देती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद संस्थान अपने अध्ययन के बाद अस्पतालों को श्रेणीवार अवार्ड के लिए चयनित करता है। इसमें जिला अस्पताल को प्रदेश में सातवां और मंडल में पहला स्थान मिला है। इसका सारा श्रेय अस्पताल के चिकित्सक और कर्मियों को जाता है जो जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें