फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट मेें आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

टेलीविजन का स्विच ऑन करने के दौरान घटना
टिकैतनगर क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला
टिकैतनगर (बाराबंकी)। गोपालपुर गांव में टेलीविजन का स्विच ऑने करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच करने पहुंचे राजस्व कर्मी ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी अरविंद (32) शुक्रवार सुबह अपने घर पर टेलीविजन देखने के लिए स्विच ऑन कर रहा था। स्विच ऑन करते समय उसका हाथ बोर्ड में लगे प्लग से टच हो गया और करंट की चपेट में आ गया। अरविंद को बचाने दौड़ी पत्नी दीपमाला को झटका लगा जिससे वह दूर जा गिरी। इसी बीच करंट की चपेट में आए अरविंद की मौत हो गई। अरविंद की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर सुशील कुमार सिंह का कहना है कि लेखपाल व अवर अभियंता को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी मदद होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
अरविंद अपनी बूढ़ी मां व पत्नी दीपमाला के साथ कच्चे मकान रहता था। उसके दो बच्चे आदर्श (4) व सपना (2) हैं। अरविंद की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। ग्रामीणों की जुबान पर बस एक ही बात निकल रही थी कि अब इनका पालन पोषण कौन करेगा। मात्र तीन बीघा जमीन में कैसे पीड़ित परिवार गुजर बसर करेगा। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें