शहावपुर में तेज बुखार से दो महिलाओं की मौत
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के कस्बा शहावपुर निवासी नसीमुन (40) पत्नी अशरफ व जरीना (41) पत्नी मेराजुद्दीन 10 दिन से तेज बुखार से पीड़ित थीं। दोनों महिलाओं को उनके परिवारीजन घर ले आए थे। जहां शुक्रवार की देर शाम दोनों की मौत हो गई। कस्बे के सादिक का कहना है कि दोनों महिलाएं की तेज बुखार की चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं एक सप्ताह पूर्व उत्तरी टोला निवासी दो लोगों की जान भी तेज बुखार के कारण जा चुकी है। एक सप्ताह के अंदर चार लोगों की मौत होने से कस्बा वासियों में दहशत व्याप्त हो गई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. डीआर सिंह का कहना है कि दो महिलाओं की मौत होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। संक्रामक रोग न फैलने पाएं, इससे पहले ही कस्बे की नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा चुका है।