फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 100 गांवों को चार घंटे ही मिल रही बिजली

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र कोटवाधाम में बृहस्पतिवार रात सनावां फीडर फुंक गया। फीडर दुरुस्त नहीं कराया गया और दूसरे फीडर से करीब 100 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन


कोटवाधाम उपकेंद्र में दो फीडर सनावां और दूसरा हरहारी फीडर है। दो दिन पहले सनावां फीडर फुंक गया गया, जिससे दोनों फीडरों की सप्लाई एक फीडर से की जा रही है। एक फीडर के सहारे सौ से ज्यादा गांवों को बिजली दी जा रही है। एक स्थान पर फाॅल्ट होने से पूरे क्षेत्र की बिजली पूरे दिन गुल हो जाती है। गांव के उपभोक्ताओं को तय रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। अधिशासी अभियंता पावर काॅर्पोरेशन एसके पांडेय ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य चल रहा है। कोशिश है कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए। फाॅल्ट को दुरुस्त कर उपभोक्ताओं को पूरी सप्लाई दी जाएगी।



उपभोक्ता बोले, बिजली क्षेत्र की बड़ी समस्या
कोटवाधाम निवासी अंशू वर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन चार्ज करने भर की लाइट नहीं आ रही है। अगर आती भी है तो दो-चार मिनट में कट जाती है। इस समय बिजली क्षेत्र की बड़ी समस्या है। तासीपुर गांव निवासी दिलबोले सिंह ने बताया कि शाम होते ही बिजली चली जाती है। अधिकारी फोन भी नहीं उठाते है। ऐसे में हम लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। अरियामऊ निवासी रामू मौर्या ने बताया कि मौजूदा समय में सिर्फ चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। जब किसी अधिकारी से बात करो तो वह फाॅल्ट बताकर कर फोन काट देता है। मुड़ियाडीह गांव निवासी संजय ने बताया कि सरकार ने मिट्टी के तेल का वितरण बंद ही कर दिया है। अब बिजली का ही सहारा है। वह भी आ नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें