फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Wed, 19 Mar 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट राजीव महेश्वरम ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि थाना मसौली के एक गांव निवासी वादी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उनकी नाबालिग बहन गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। शाम को 6:00 बजे तक वह वापस घर नहीं आई। पता न चलने पर उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता के मिलने पर पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिलवाया गया। बयान में उसने बताया था कि वह 28 मई, 2019 को सोहनलाल के साथ सीतापुर चली गई थी।
न्यायालय में बयान के दौरान पीड़िता ने बताया था कि उसे सोहनलाल बहला-फुसला कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोषी सोहनलाल को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें