फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा बनवाने के नाम पर सवा लाख की ठगी

Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ठगी के शिकार लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर दो युवकों से सवा लाख ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।     
विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के धामापुर गांव के अकील पुत्र सलीम व मदारपुर बदोसरायं के रहने वाले सद्दाम पुत्र एवर अली ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि इन्हें विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशभर निवासी सहजाद अली पुत्र मोहन गद्दी ने करीब डेढ़ माह पूर्व सवा लाख रुपये लिए थे।

कहा गया था कि 10 दिन में वीजा दे दिया जाएगा। आरोप है कि जालसाजी में आरोपी सहजाद के साले आकाश पुत्र साबित अली निवासी मोहल्ला चौधरियान दरियाबाद ने भी उसका साथ दिया है।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि जालसाज ने पासपोर्ट भी रख लिया है और अब जब उससे वीजा या फिर पैसे की मांग की गई तो वह मारपीट करने पर आमादा हो जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि इस मामले में 14 मार्च को स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें