फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः पत्नी के मुकदमे की पेशी से पहले फांसी पर झूला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट/तिंदवारी। पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए उत्पीडन और मारपीट के मुकदमे की अदालत की पहली पेशी की पूर्व संध्या पर पूर्व कोटेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंद कमरे की दीवार तोड़कर फंदे पर लटका शव निकाला गया।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के लोहारी गांव की है। छह माह पूर्व पूर्व कोटेदार प्रेमचंद्र वर्मा (36) पुत्र स्व. बुधुवा वर्मा की पत्नी पुष्पा देवी पति से विवाद के बाद अपने मायके पपरेंदा चली गई थी। तब से वह मायके में ही है।
पुष्पा ने प्रेमचंद्र के खिलाफ मारपीट और उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। यह मामला अदालत पहुंच गया है। शनिवार (12 सितंबर) को इसकी पहली पेशी थी। लेकिन इसके पूर्व ही शुक्रवार की रात प्रेमचंद्र ने घर में बंद कमरे में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजाराम श्रीवास की सूचना पर थाने के एसआई अजय दुबे व ब्रजेश चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमचंद्र के तीन बेटियां सपना (10), लक्ष्मी (7) व आराधना (3) हैं। एक वर्ष पूर्व कोटा छोड़कर प्रेमचंद्र मजदूरी करने लगा था।
भाई फूलचंद्र ने बताया कि मुकदमें और कर्ज से परेशान होकर जान दी। थाना प्रभारी अजय दुबे ने बताया कि मृतक के भाई फूलचंद्र ने तहरीर दी है। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगहाली बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें