फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जख्मी युवती की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। प्रयागराज के अस्पताल में 12 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार (5 मार्च) को युवती की मौत हो गई। परिजन उसका शव घर लाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

तथागत स्कूल के पास रहने वाले विनोद कुशवाहा की पत्नी ललिता (34) अपने भाई मनोज के साथ 21 फरवरी को बाइक से घर जा रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक चालक मनोज भी चपेट में आ गया और दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में दिखाया। वहां से परिजनों ने ललिता को प्रयागराज और भाई मनोज को कानपुर में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान 12 दिन बाद ललिता ने दम तोड़ दिया। मनोज जीवन और मौत के बीच कानपुर के अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। ललिता की शादी 18 साल पहले हुई थी। दो बेटी व एक बेटा है। पति विनोद कुशवाहा अतर्रा पीजी कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत है। पति ने हादसे की तहरीर थाने में देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें