बांदा। दिनदहाड़े महिला से मारपीट कर युवकों ने रुपयों से भरा झोला ले गया। वह बैंक से रुपये निकालकर वापस घर जा रही थी। आरोपी ई-रिक्शा में आए थे। घटना से बदहवास महिला ने राहगीरों से मदद मांगी। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी।
महोखर गांव की भूरी मंगलवार को दोपहर कालूकुआं स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पैसा निकालने आई थी। दो हजार रुपये और पासबुक आदि झोले में रख लिए और गांव चल पड़ी। तिंदवारी रोड पर सुनसान स्थान पहुंचते ही पीछे से ई-रिक्शा पर दो लोग पहुंचे और उन्होंने भूरी को रोक लिया। उससे रुपये वाला झोला छीनने लगे।
विरोध पर मारपीट की और झोला लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना से बदहवास भूरी वहीं बैठ गई और बिलखने लगी। राहगीरों ने मदद की और कालूकुआं पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)