फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दरवाजे सो रहे युवक को चाकू से किया मरणासन्न

Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। घर के दरवाजे पर सो रहे युवक पर दो लोगों ने मंगलवार की रात चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत की। उसने 25 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है।
थाना पैलानी क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी दीपक सिंह (40) मंगलवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे दो हमलावर उसके पास पहुंचे और चाकू व अन्य किसी धारदार हथियार से उसके गले, हाथ व शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर लथपथ कर दिया। कुछ देर बाद होश आने पर उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तहरीर में दीपक सिंह ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की और एक व्यक्ति पर घटना किए जाने की शंका जताई है। जिसका नाम गांव चंदवारा निवासी सुरेंद्र बताया गया। सुरेंद्र से दीपक का करीब एक साल पहले विवाद हुआ था। बहनोई भूरा सिंह ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। वह अपनी मां बिंदु तथा भाइयों पृथ्वी और उदय के साथ अहमदाबाद में रहता है और वहीं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन

10 दिन पहले आया था घर
घायल दीपक सिंह दो अगस्त को गांव चंदरावल लौटा है और घर में अकेला ही रहता है। मंगलवार की रात बिजली न आने पर वह दरवाजे लेटा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक पैलानी राममोहन राय ने बताया कि दीपक की तहरीर पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लूट के आरोप की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें