फोटो-18-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत: संगठन
बांदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की जिला इकाई ने बुधवार शाम स्टेशन रोड स्थित कैनरा बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारी बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों के समर्थन में एकत्र हुए थे।
राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि बैंकिंग उद्योग के सात प्रमुख संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की ओर से लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा है।
यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के जिला संयोजक रावेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
शाम करीब 5:30 बजे हुए प्रदर्शन में रावेन्द्र कुमार शुक्ला, नरेंद्र कश्यप, कुलदीप यादव, आशिफ नजमी, दीपक गुप्ता, अरुण अंबेडकर, पराग वर्मा, नवल, संतोष, शिवानी गुप्ता, राकेश गुप्ता, विमल मिश्रा, महेश चौरसिया, कुलदीप सोनी, इशिता सर्राफ, निखिल और नमन गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।