फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए का विरोध करने पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लूडो और जुआ में जीत-हार की बाजी लगाने वालों को रोकने पर दबंगों ने युवक को गोली मार दी। बचाने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे तालाब के भीटे में बैठकर कुछ लोग मोबाइल में लूडो खेलकर जीत-हार की बाजी लगा रहे थे। जुआ भी खेल रहे थे। मनोज शिवहरे (35) ने इसका विरोध किया तो जुआ खेल रहे युवकों को नागवार गुजरा। उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। विवाद और बढ़ गया। इसी बीच किसी ने तमंचे से मनोज को गोली मार दी।
गोली उसके पेट में बाईं ओर लगी। वह जमीन में गिर पड़ा। बचाने पहुंचे पिता ब्रजकिशोर शिवहरे के साथ भी मारपीट की और भाग गए। परिजनों ने मनोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर चिकित्सक ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें