फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन
 निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में सात माह के शिशु समेत आधा दर्जन राहगीर जख्मी हो गए। इन्हें सीएचसी या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर के रामरतन सोनकर (40) पुत्र बब्बू और उसका चचेरा भाई सुरेश (30) पुत्र राजाभइया ननिहाल में शादी में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे मध्य प्रदेश की सीमा पर कालिंजर रोड पर बरी तरे नामक स्थान पर एक अन्य वाहन को साइड देते समय बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रामरतन की मौके पर  मौत हो गई। कालिंजर पुलिस ने शव और घायल सुरेश को सीएचसी भेजा। यहां से सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे।  
अन्य घटनाओं में कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी सूरज (26) पुत्र शिवकरन व इनकी पत्नी आरती (25) तथा सात माह का पुत्र केता सोमवार की शाम बाइक से फतेहपुर से गांव आ रहे थे। औगासीत के पास बाइक के खाई में चले जाने से तीनों घायल हो गए। उधर, बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी रामबाबू (20) पुत्र रामप्रसाद, बेटा संजय (12), बुद्धविलास (26) पुत्री रामकिशुन बबेरू से बाइक में घर आते समय लोडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घटनाओं में बबेरू थाना क्षेत्र के मंझीवा गांव निवासी कुबेर (70) पुत्र महादेव खेत से घर आते समय बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें