तिंदवारी (बांदा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी फूलचंद्र खेंगर (55) और राकेश यादव (35) बाइक पर बांदा से लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। गांव के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
फूलचंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकाल। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।