फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेले से युवक अगवा, दो भाइयों समेत तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो भाइयों समेत चार अपहरणकर्ताओं ने गांव में लगे मेले से एक युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव निवासी शिवशंकर पाल ने तीन सितंबर को अपने 20 वर्षीय पुत्र संदीप के अगवा किए जाने की तहरीर थाने में दी थी। पिता के मुताबिक, उसका पुत्र गांव में आयोजित मेला देखने गया था। वहां आपसी विवाद के दौरान गांव के भानू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था।
पिता की तहरीर पर जसपुरा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थीं। सर्विलांस की मदद से अपहरणकर्ताओं के हमीरपुर में होने की जानकारी हुई। जिस पर जसपुरा पुलिस ने हमीरपुर के एक होटल के कमरे से अपहृत को बरामद कर लिया। वहां से तीन अपहरणकर्ताओं हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी दो भाई निर्भय तिवारी, अजय तिवारी व जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी भानू यादव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका, वह फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले में आरोपी भानू यादव का एक युवक से विवाद हो रहा था। तब अपहृत संदीप बीच में बोल दिया तो आरोपियों ने खुन्नस में घटना अंजाम दी। गिरफ्तारी टीम में थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसआई दिलीप यादव, प्रवेश कुमार, आकाश, गौरव परिहार, किशन पटेल, विक्रम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें