फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मछली पकड़ने गए युवक की चेकडैम में डूबने से मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मछली पकड़ने गया युवक रंज नदी के चेकडैम में तेज बहाव के चलते डूब गया। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कालिंजर के गांव चंद्रपुरा के मजरा महोरछा निवासी रंजीत (27) बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर खूनहा हार के पास रंज नदी पर बने चेकडैम में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया जिससे वह डूब गया।
ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामदीन ने बताया कि रंजीत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह विवाहित था। थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें