फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निजी बस चालकों की हड़ताल समाप्त

Thu, 06 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पहली अगस्त से चल रही प्राइवेट बसो की हड़ताल बुधवार को मंडलायुक्त के आश्वासन पर समाप्त हो गई। आयुक्त ने प्राइवेट रूटों व रोडवेज बसों के रूट पर हो रही दिक्कतों की जांच कराने के निर्देश दिए और गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट बस स्टैंड कर्मचारी संघ की ओर से पहली अगस्त से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था और बसों को खड़ा कर दिया गया था। बस मालिक व चालकों ने मंगलवार को आयुक्त अजीत कुमार से मिलकर अपनी बात रखी तो उन्होंने बुधवार को आरएम बांदा व आरटीओ को आफिस बुलाया। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में बस चालकों से बातचीत की गई।
बताया गया कि जिन रूटों पर परमिट नहीं है वहां भी बसें जा रही है और विरोध करने कर्मचारी मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। आयुक्त अजीत कुमार ने उन्हें हड़ताल समाप्त करने को कहा। इसके साथ ही जांच के निर्देश दिए। प्राइवेट बस मालिकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें