फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौरा नाले में डूबा युवक, दोहा गांव में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौरा गांव निवासी किफायत उल्ला (29) पुत्र हिदायत उल्ला सोमवार की शाम भैंस चराने गया था। उफनाए नाले के रपटे में पैर फिसल जाने से गिरकर डूब गया। पास में मौजूद गांव के दो युवकों ने उसके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों और गांव के गोताखोरों ने करीब दो घंटे उसकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। मंगलवार को सुबह लगभग 15 घंटे बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दोहा गांव में शव मिला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दादा हिमायत उल्ला ने बताया कि किफायत मुंबई में सिलाई करता था। लॉकडाउन में घर लौट आया था। 23 नवंबर को उसकी शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें